लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में आदेशों की अनदेखी का एक और मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक टीजी-2 कर्मचारी से एसएसओ के कार्य के बजाय लिखापढ़ी का काम लिया जा रहा है, जबकि उसका स्थानांतरण एसएसओ पद के लिए किया जा चुका है।
सूत्रों के मुताबिक उक्त टीजी-2 कर्मचारी का स्थानांतरण लगभग एक माह से अधिक समय पूर्व, 30 जनवरी 2026 को मुख्य अभियंता गोमती नगर सुशील गर्ग द्वारा एसएसओ पद के लिए किया गया था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आदेश जारी होने के बाद भी कर्मचारी आज तक अपने पुराने स्थान पर ही कार्य कर रहा है।
बताया जा रहा है कि अधीक्षण अभियंता वाणिज्य प्रेमलता सिंह का चहेता होने के कारण उक्त कर्मचारी पर आदेश लागू नहीं कराया गया, जिससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या पावर कॉरपोरेशन में अध्यक्ष के आदेश भी अब प्रभावहीन हो चुके हैं?
अब देखना यह होगा कि ऊर्जा निगम के उच्च अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेते हैं या नहीं।
यूपीपीसीएल मीडिया जल्द ही इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा करेगा। बने रहिए यूपीपीसीएल मीडिया के साथ।
