छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम की रैम्प योजना से लाभान्वित हुए लोग

Spread the love

भावसर फाउंडेशन द्वारा उद्यमिता विकास हेतु विशेष सत्र का आयोजन

सुनील चिंचोलकर
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा रतनपुर और कोटा में संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत कार्यान्वयन संस्था भावसर फाउंडेशन द्वारा ईडीपी-लीप (उद्यमिता विकास कार्यक्रम – नेतृत्व एवं उद्यम प्रगति) प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं, संभावित उद्यमियों तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) संचालकों को उद्यम स्थापना एवं विस्तार के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान करना था। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
व्यवसाय योजना से विपणन रणनीति तक मिला व्यापक मार्गदर्शन
प्रशिक्षण सत्र के दौरान व्यवसाय योजना निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, विपणन रणनीति, शासकीय योजनाओं की जानकारी, वैधानिक अनुपालन तथा उद्यम विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रतिभागियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से वास्तविक परिस्थितियों में व्यवसाय संचालन की समझ भी विकसित कराई गई।
संसाधन व्यक्ति संध्या चंद्रसेन ने साझा किए अनुभव
कार्यक्रम की मुख्य संसाधन व्यक्ति संध्या चंद्रसेन (रिसोर्स पर्सन, भावसर फाउंडेशन) रहीं। उन्होंने उद्यमिता विकास के विभिन्न आयामों को सरल, स्पष्ट एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनके मार्गदर्शन से प्रतिभागियों में आत्मविश्वास का संचार हुआ तथा उद्यम स्थापना के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई।
प्रतिभागियों ने बताया प्रेरणादायक और उपयोगी
प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। भावसर फाउंडेशन ने RAMP योजना के अंतर्गत भविष्य में भी कौशल विकास एवं उद्यमिता संवर्धन के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *