“विधायक, डीएम व सीडीओ ने खुरपका-मुंहपका अभियान की टीकाकरण टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना”
“समस्त पशुपालक खुरपका मुंहपका रोग से बचाव हेतु पशुओं का टीकाकरण करायें”
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय पशु रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत 23 जुलाई 2025 से खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान का छठां चरण जनपद में प्रारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में समस्त गौवंशी पशुओं एवं महिशवंषीय पशुओं का टीकाकरण किया जाना है (04 माह से छोटे एवं 08 माह से ऊपर गाभिन पशुओं को छोड़कर)। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा द्वारा विकास भवन परिसर से टीकाकरण टीम को हरी झण्डी दिखाकर टीकाकरण हेतु रवाना किया गया। इस मौके पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० प्रदीप कुमार, विधायक सदर प्रतिनिधि अरूण कुमार मौर्य एवं जनपद के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी पशुपालकों से अनुरोध किया गया कि पशुपालन विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत टीकाकरण दिनांक 23 जुलाई 2025 से 05 सितम्बर 2025 तक कुल 45 दिनों तक चलेगा। टीकाकरण के दौरान टीका कर्मियों का सहयोग करते हुये अपने समस्त पशुओं को टीका लगवायें एवं टीकाकरण कार्य से पूर्व ईयर टैग (छल्ला) अवश्य लगवायें। जनपद के समस्त पशुपालकों से सहयोग की अपेक्षा की गयी है।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट
