जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, संजय सिंह चौहान बने भाजपा प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ सदस्य

Spread the love

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी

सरोजिनी नगर लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, जनप्रिय और लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी कुलभूषण संजय सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ सदस्य बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
संजय सिंह चौहान जी का राजनीतिक जीवन संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण, संघर्ष और जनसेवा की भावना का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक सफर में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई है। विशेष रूप से गरीबों, जरूरतमंदों और वंचितों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने के कारण उन्हें गरीबों का मसीहा और आमजन का सच्चा हितैषी कहा जाता है।
पूर्व जिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व, कुशल नेतृत्व क्षमता और सभी के प्रति सम्मान की भावना उन्हें राजनीतिक जगत में एक अलग पहचान दिलाती है।
प्रदेश प्रकोष्ठ सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी मिलना उनके वर्षों के राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय सिंह चौहान जी भविष्य में भी जनसेवा और संगठन हित में इसी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
जनप्रिय, लोकप्रिय एवं सम्मानित बड़े भाई श्री संजय सिंह चौहान जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *