पार्षद रामनरेश रावत ने चलाया जनसंपर्क अभियान, बांटी “मैं हूंँ सरोजनी नगर” विकास पुस्तिका

Spread the love

(शकील अहमद)
सरोजनी नगर। लखनऊ के सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड 18 के पार्षद राम नरेश रावत के नेतृत्व में क्षेत्र मे घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों को सरोजनी नगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के पिछले 4.5 वर्षों के विकास कार्यों पर आधारित विशेष पुस्तिका “मैं हूंँ सरोजनीनगर” की प्रतियां भेंट की गई। अभियान के दौरान पार्षद रामनरेश रावत और उनके प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने क्षेत्र वासियों से संवाद किया और हर घर के दरवाजे व गेट पर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह का स्टीकर भी लगाया। प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने नागरिकों से आगामी चुनाव के मद्देनजर लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) के पुनरीक्षण अभियान पर जोर देते हुए युवाओं और पात्र नागरिकों से आह्वान किया कि जिन लोगों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है, वह तुरंत ‘फॉर्म-6’ भरवाकर अपना नाम जुड़वाएं, ताकि कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इस अवसर पर स्थानीय प्रबुद्ध जन और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें से प्रमुख रूप से प्रीतम सिंह, आलोक श्रीवास्तव, रितेश दुबे, रामनरेश गुप्ता, द्वारिका प्रसाद विश्वकर्मा, अशोक ओझा, शिखा बर्मन, और अनुराधा पांडे समेत अनेक पुरुष और महिलाएं शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *