भदैया, सुल्तानपुर।
भदैया ब्लॉक क्षेत्र में बारिश और तेज हवा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। तूफान का असर चौथे दिन भी देखने को मिल रहा है।
खेतों में खड़ी और कटी हुई धान की फसल जमीन पर गिर गई है। खेतों में पानी भरने से धान की बालियां खराब हो रही हैं। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि पूरी फसल जमीन पर बिछ गई है।
सरसों, आलू और तिली की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। लगातार बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है, जिससे फसलें सड़ने लगी हैं।
किसानों का कहना है कि ऐन कटाई के समय बारिश और हवा ने सब चौपट कर दिया। अब लागत भी निकलना मुश्किल हो गया है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाए !!
