लखनऊ। दुबग्गा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।इलाके से गायब हुई 3 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। परिजनों के अनुसार, बच्ची खेलते-खेलते घर से लायब हो गई थी। सूचना मिलते ही दुबग्गा प्रभारी श्रीकांत राय और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को ढूंढ निकाला। होली के त्यौहार से पहले पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को बल मिला है।
बच्ची के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, और इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सामाजिक रूप से आमजन मानस के सहयोग की आवश्यकता होती है।
