श्री हनुमान जी एवं महाकाली मंदिर की प्रथम स्थापना दिवस पर सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन.. राजेश कुमार
लखनऊ चिनहट / ग्राम नंदपुर नन्देश्वर शिव मंदिर के प्रांगण में स्थित श्री हनुमान मंदिर एवं मां महाकाली काली मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर वार्ड नंबर 14 भरवारा मल्हौर के पुर्व पार्षद प्रत्याशी (भाजपा) राजेश कुमार”कोटेदार , के सानिध्य में संगीतमय सुंदरकांड के पाठ, एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना के साथ प्रभु श्री राम भक्त हनुमान एवं माता को नवीन वस्त्रो एवं आभूषणों से अलंकृत किया गया । हजारों भक्तो ने सुन्दरकाण्ड के पाठ का रसपान किया साथ ही सुंदर-सुंदर भजनों का भी आनंद लिया । प्रभु की आरती के बाद सभी भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया ।
इस आयोजन में हरिश्चंद्र रावत, जयप्रकाश सिंह, ईश्वरदीन लोधी, सरवन कुमार मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता, रणविजय सिंह भाजपा नेता महानगर, सुशील कुमार वर्मा, निराला रावत, विकास, राहुल, विवेक, संदीप रावत, मोना सिंह, मीनू सिंह, सानू ,पूरन लोधी, राजकुमार, संशोधन ,बालमीक रावत, रोशन एवं बहुत से भक्त सामिल रहे ।
हनुमान जी एवं महाकाली मंदिर की प्रथम स्थापना दिवस पर सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन..
