नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक दल के संभावित

Spread the love

नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक दल के संभावित प्रत्याशी क़ाज़ी तारिक अली ने नजीबाबाद समीपुर अस्पताल में डायलिसिस मशीन लगाने की मांग की है,

क़ाज़ी तारिक अली ने एक खास मुलाकात में बताया कि उन्हें नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं को लेकर काफी चिंता है क्षेत्र में विशेष कर नजीबाबाद के मोहल्ले में बरसात के पानी की निकासी न होने के कारण गंदा बरसाती पानी लोगों के घरों में घुस जाता है जिससे बरसात में नागरिक नारीकिए जीवन जीने पर मजबूर हो जाते हैं इस समस्या को प्राथमिकता का आधार पर हल करने का प्रयास किया जाएगा ,
इसके अलावा नगर नजीबाबाद में सड़कों की दशा बद से बदतर हो गई है नगर में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा नागरिकों को कई मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है विकास के नाम पर नजीबाबाद में कुछ नजर नहीं आ रहा है वहां की जनता अबकी बार परिवर्तन चाह ररही हैं और इंशाल्लाह परिवर्तन होकर रहेगा और अवाम भी खिदमत करने का मौका मुझे देगी अंत में उन्होंने कहा कि नगर में झाड़ू प्रथा का खत्म कर वैक्यूम क्लीनर से सड़कों की सफाई करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है साथ ही साथ तहसील नजीबाबाद में तिबिया कॉलेज खोले जाने की भी उन्होंने मांग की है,
इस मौके पर मौजूद रालोद के क्षेत्रीय युवा सचिव शोएब चौधरी में कहा कि काज़ी तारिक अली एक मंझे हुए राजनीतिज्ञ है उन्होंने 2002 में बिजनौर विधानसभा से बसपा के टिकट से चुनाव लड़ा था तथा वह किरतपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद का चुनाव अपनी पत्नी को लड़ा चुके हैं रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने उन पर भरोसा जताते हुए नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करने में जुड़ जाने को कहा है बिजनौर सांसद चंदन चौहान का हाथ क़ाज़ी तारिक अली के सिर पर रखा हुआ है ऐसी स्थिति में क़ाज़ी तारिक अली सीट निकाल सकते हैं उनकी साफ सुथरी छवि खानदानी राजनीति का तजुर्बा उनके लिए प्लस पॉइंट है उन्होंने समीपुर सरकारी अस्पताल में डायलिसिस मशीन लगवाने की मांग कर लोगों के दिलों को जीत लिया है उनके स्वर्गीय पिता क़ाज़ी हाफ़िज़ सफात अली किरतपुर के लगातार 28 बार चेयरमैन रह चुके हैं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *