गोरखपुर, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और अनुशासित संगठन माना जाता है। आज हिंदुओं की एकता के लिए प्रदेश में बहुत सारे संगठन बने हैं लेकिन अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सिंह सबसे अलग दिखती है इसलिए अधिक से अधिक हिंदू समाज के लोग इस संगठन में जुड़ रहे हैं यह हम नहीं संगठन का कार्य बताता है। इसी क्रम में आज संगठन के मुख्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मनोज शुक्ला “महाकाल “एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित आनंद तिवारी (पत्रकार )ने उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष गोरखपुर निवासी सुनील पाठक के अनुमोदन पर गोरखपुर निवासी रजनीकांत पाठक को युवा जिला अध्यक्ष गोरखपुर की कमान सौंपी है। शक्ति सेना ने युवा जिला अध्यक्ष से उम्मीद की है की एक महीने की भीतर जनपद की युवा पदाधिकारियो का ढांचा ब्लॉक और तहसील स्तर का तैयार कर लिया जाएगा। रजनीकांत पाठक युवा जिला अध्यक्ष गोरखपुर के मनोनय की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई उनके नजदीकियों समाजसेवियों, चिकित्सकों, राजनीतिक मित्रों, तथा अन्य लोगों ने बधाइयां देनी शुरू कर दी।
गोरखपुर निवासी रजनीकांत पाठक को मिली युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी
