सरोजनी नगर राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर प्रथम की पार्षद गीता देवी गुप्ता छठ महापर्व को लेकर पूरी तरह सजग एवं गंभीर नजर आ रही हैं। क्षेत्र के विभिन्न छठ पूजा स्थलों पर पहुंचकर पार्षद स्वयं खड़े होकर एक-एक व्यवस्था का निरीक्षण कर रही हैं तथा जहां भी कोई कमी दिखाई दे रही है, उसे चिन्हित कर तत्काल दुरुस्त कराने का कार्य कर रही हैं। इस दौरान जानियापुर छठ पूजा स्थल, गौरी बिहार छठ पूजा स्थल एवं अटल बिहारी छठ पूजा स्थल सहित विभिन्न स्थलों पर पहुंचकर उन्होंने साफ-सफाई, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, जल व्यवस्था, रास्तों की स्थिति एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। पार्षद केवल अधिकारियों को निर्देश देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं को अपनी निगरानी में दुरुस्त करा रही हैं। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि छठ पूजा स्थलों पर व्रती माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उनका स्पष्ट प्रयास है कि छठ महापर्व से पूर्व सभी पूजा स्थलों पर स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी, स्वच्छ जल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हों, ताकि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ इस पावन पर्व को मना सकें। जनसेवा के प्रति समर्पण और जनता की सुविधाओं के प्रति उनकी सजगता का ही परिणाम है कि पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी स्वयं मैदान में उतरकर प्रत्येक व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पार्षद गीता देवी गुप्ता पूरी तरह गंभीर, स्वयं मौके पर पहुंचकर संभाल रहीं व्यवस्थाओं की कमान
