KGMU में ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से हुई मुलाकात, बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के जल्द समाधान का मिला भरोसालखनऊ, 9 नवंबर 2026।

Spread the love

राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के न्यू डेंटल विभाग के पांचवें तल पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा जी से मुलाकात हुई। इस दौरान प्रदेश के विकास एवं विद्युत विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। खासकर गलत बिजली बिल, मीटर में गड़बड़ी, मीटर रीडिंग में अनियमितता तथा विद्युत विभाग से संबंधित अन्य परेशानियों पर चर्चा हुई।
इस पर ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने भरोसा दिलाया कि बिजली उपभोक्ताओं को होने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि गलत बिलिंग और मीटर संबंधी शिकायतों से परेशान उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान कराया जाएगा।

गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण को लेकर आने वाले दिनों में विभागीय स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण पहल देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अब देखना यह होगा कि मंत्री जी के आश्वासन के बाद बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विभाग कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।
जनता को उम्मीद है कि गलत बिजली बिल और मीटर की समस्याओं से परेशान उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *