युवा समाजसेवी अजीम राजा ने कराया रोज़ा इफ्तार,
आपसी भाईचारे का दिया संदेश,
किरतपुर। जुमेरात की शाम मोहल्ला काज़ियान स्थित मरकज वाली मस्जिद में युवा समाजसेवी अजीम राजा की ओर से रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और स्थानीय लोगों ने शिरकत कर सामूहिक रूप से रोज़ा इफ्तार किया।
इफ्तार से पहले मस्जिद में दुआ का आयोजन हुआ, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की कामना की गई। कार्यक्रम में रोज़ेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत और अन्य इफ्तार की व्यवस्थाएं की गई थीं।
इस मौके पर युवा समाजसेवी अजीम राजा ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, सब्र और आपसी मोहब्बत का पैगाम देता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना और लोगों को साथ लेकर चलना ही उनका उद्देश्य है।
स्थानीय लोगों ने अजीम राजा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और एकजुटता को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और युवा भी मौजूद रहे, जिन्होंने रोज़ेदारों के साथ मिलकर इफ्तार किया और रमज़ान की बरकतों के लिए दुआ की।
