सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, सिर पर चोट के निशान; इलाके में फैली सनसनी

Spread the love

 काकोरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब मदारपुर-पुरैना मार्ग पर सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। 

शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

जानकारी के अनुसार, महिला का शव अत्यंत संदिग्ध अवस्था में पाया गया है। 

मृतका के शरीर और सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं,

 जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त हालत में इधर-उधर बिखरे मिले, जो घटना की भयावहता को दर्शा रहे हैं।

​स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद काकोरी पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है

​ 

पुलिस द्वारा काफी कोशिशों के बावजूद अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का बाजार गर्म है।

​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आस-पास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *