बैठक के दौरान भाजपा कार्यालय गहमागहमी: बी ऐ न्यूज़

Spread the love

UP News: यूपी भाजपा अध्यक्ष चुनाव से पहले संगठन महामंत्री ने नेताओं संग किया मंथन, पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे
बी ऐ न्यूज़ से रिपोर्टर संध्या अस्थाना
यूपी भाजपा अध्यक्ष चुनाव से पहले संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने नेताओं संग बैठक करके मंथन किया। इस लिस्ट में पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट…
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में यूपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर एक बड़ी बैठक हुई। बैठक के लिए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पहुंचे। इसमें वर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल मौजूद रहे।

दरअसल, शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होना है। यह निर्वाचन प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगा। इसके बाद 14 दिसंबर को अध्यक्ष की घोषणा होगी। नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर करीब दो घंटे तक मंथन चला। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगला यूपी प्रदेश अध्यक्ष भी ओबीसी कैटेगरी से होगा। इस लिस्ट में सबसे आगे पंकज चौधरी का नाम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *