PDA का नारा देने वाले बताएं—1995 के गेस्ट हाउस कांड में दलित सम्मान कहां था?
‘एक जिला, एक माफिया’ के दौर का इतिहास PDA के दावों पर सवाल उठाता है
लोकतंत्र में फैसला अधिकारी नहीं, जनता करती है: डॉ. राजेश्वर सिंह
राजनीतिक हताशा में संस्थाओं पर आरोप लगाने से सपा का अतीत नहीं मिटेगा
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा चुनाव अधिकारियों पर लगातार की जा रही बयानबाजी पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कभी अधिकारियों को धमकी देना, कभी उन पर चुनाव हराने का आरोप लगाना और कभी उन्हें भाजपा का एजेंट बताना लोकतांत्रिक मर्यादा नहीं, बल्कि राजनीतिक हताशा का प्रमाण है। चुनाव अधिकारी नहीं, जनता जीत और हार तय करती है। शिकायत है तो निर्वाचन आयोग के सामने प्रमाण रखिए, अधिकारियों पर बेबुनियाद आरोप लगाकर दबाव बनाना बंद कीजिए।
डॉ. सिंह ने सपा शासनकाल का रिकॉर्ड सामने रखते हुए कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में फरवरी 2014 में 27 जिलाधिकारियों समेत 53 IAS अधिकारियों का तबादला हुआ। जून 2014 में एक ही दिन में 66 IAS और 42 IPS अधिकारियों को बदला गया, जबकि जनवरी 2015 में कुछ ही दिनों के भीतर 114 IPS अधिकारियों के तबादले हुए। उन्होंने कहा कि उस दौर में अधिकारी राजनीतिक शतरंज के मोहरे बनकर रह गए थे। आज उन्हीं अधिकारियों को भाजपा का एजेंट बताना अखिलेश यादव का दोहरा रवैया है।
उन्होंने कहा कि सपा शासन में उत्तर प्रदेश की पहचान विकास और सुशासन से नहीं, बल्कि ‘एक जिला, एक माफिया’ और प्रशासन पर राजनीतिक दबाव से जुड़ गई थी। वर्ष 2013 के मुज़फ़्फ़रनगर दंगों में 60 से अधिक लोगों की जान गई और हजारों परिवार प्रभावित हुए। वर्ष 2016 के जवाहर बाग कांड में SP और SHO शहीद हुए। ₹1,437 करोड़ की गोमती रिवरफ्रंट परियोजना में कथित
