जब हेलमेट चेकिंग के नाम पर दरोगा ने तमाचा जड़ा,तो सीओ ने दरोगा को डाटा

Spread the love

ब्यूरो, गोरखपुर,पूर्वांचल (सुनील पाठक)

गोरखपुर ,7 नवंबर 2025 ,के जंगल कौड़िया ओवर ब्रिज के नीचे तीन चार पुलिस वाले दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट की जांच कर रहे थे।समय 1बजे अचानक एक लड़का बाइक से आया ।पत्रकार सामने खड़ा है सीओ ने बाइक चालक हेलमेट के बारे में जांच पड़ताल की तभी जंगल कोरिया क्षेत्र के एक मिश्रा जी दरोगा ने दुपहिया वाहन चालक को तमाचा जड़ दिया ।यह देख सी ओ को दरोगा पर गर्म हो गये अगल-बगल के लोग तमाशा देखने लगे हैं बाइक चालक बेचारा डर गया बाद में सीईओ ने बाकायदा वाहन चालक को समझाया और वाहन चालक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली । अब सवाल यह उठता है कि इमरजेंसी में कोई भी कहीं भी बिना हेलमेट के जा सकता है लेकिन अगर कोई वाहन चालक इस बात का पेशा बना ले कि हम हेलमेट नहीं लगाएंगे तो वहां गड़बड़ होता है सरकार भी हेलमेट लगाने पर जोर दे रही है लेकिन कुछ खराब छवि के पुलिस वाले सरकार के नियम की धज्जियां उड़ाते हैं अक्सर देखा जाता है कि जब जब प्रशासन द्वारा वाहन चालक का हेलमेट चेक किया जाता है तो वाहन चालकों को फूल और गुलदस्ता दिया जाता है ताकि वह अपने और अपना और अपने परिवार की सुरक्षा कर सके। इस पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं जन प्रतिनिधि और अधिकारियों द्वारा हेलमेट को तोहफा फ्री दिया जाता है ।आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिसमें काफी संख्या में लोग अपनी जान को गंवा देते हैं अभी जल्द ही शासन का निर्देश जिला कप्तान के पास आया है की किस-किस थाना क्षेत्र में पूरे वर्ष में या पूरे महीने में कितनी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं ।उसका रिकॉर्ड पेश किया जाए और आमजन से अपील की जाती है शासन प्रशासन द्वारा कि घर से निकले तो हेलमेट जरूर लगाए इस पर जनपद में कई कार्यक्रम भी चलते हैं।हमारा काम है जनता जनार्दन को समझाना न कि जनता जनार्दन पर हाथ उठाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *