कृष्णा पब्लिक स्कूल रॉयल सिटी ब्रांच में भव्य कार्यक्रम, विशिष्ट अतिथियों ने किया शुभारम्भ।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
लखनऊ । बिजनौर रोड स्थित रॉयल सिटी ब्रांच, कृष्णा पब्लिक स्कूल में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम का शुभारम्भ स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबन्धक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, माध्यमिक शिक्षा विभाग के जॉइंट डायरेक्टर विवेक नौटियाल तथा भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी शशिलेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी (समाजवादी पार्टी) की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी अतिथियों का मन मोह लिया। गीत, नृत्य और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। विद्यालय प्रबंधक एल. एम. यादव ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके सामाजिक हित में किए गए कार्यों और संघर्षों की सराहना की।
कृष्णा पब्लिक स्कूल रॉयल सिटी ब्रांच में भव्य कार्यक्रम, विशिष्ट अतिथियों ने किया
