लखनऊ में 17-18 अक्टूबर को सजेगी रॉयल डांडिया नाइट सीजन-2 की महफिल, DJ की धुन पर झूमेंगे लोग

Spread the love

सरोजिनी नगर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नवरात्रि उत्सव की उमंग और सांस्कृतिक रंगों के बीच रॉयल डांडिया नाइट सीजन-2 का आयोजन 17 और 18 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। कृष्णानगर स्थित अवस्थी लॉन, कानपुर रोड पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में डांडिया और गरबा प्रेमियों को संगीत, नृत्य और मनोरंजन से भरपूर शाम का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम को खास बनाने के लिए धमाकेदार DJ म्यूजिक और रंगारंग माहौल की तैयारियां की गई हैं। इसमें लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ शामिल होकर डांडिया और गरबा की धुनों पर थिरक सकेंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों को उत्सव के माहौल में एक साथ लाना और नवरात्रि की खुशियों को यादगार बनाना है।
कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह तथा पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी (गुड्डू त्रिपाठी) के नाम मुख्य अतिथियों के रूप में दिए गए हैं। हालांकि, इन अतिथियों की कार्यक्रम में उपस्थिति की पुष्टि आयोजकों से किया जाना शेष है।
आयोजक शुभम त्रिपाठी, अमित यादव और सूरज वर्मा ने लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और डांडिया-गरबा की रंगारंग शाम का आनंद उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *