लखनऊ में गूंजेगी डांडिया की धूम: 17-18 अक्टूबर को होगा रॉयल डांडिया नाइट सीजन-2 का भव्य आयोजन

Spread the love

(शकील अहमद)
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गरबा और डांडिया प्रेमियों के लिए एक बार फिर से मस्ती और मनोरंजन से भरी शाम सजने जा रही है। रॉयल डांडिया नाइट सीजन-2 का भव्य आयोजन 17 और 18 अक्टूबर 2026 को अवस्थी लॉन, कृष्णा नगर, कानपुर रोड पर किया जाएगा।
कार्यक्रम में धमाकेदार DJ म्यूजिक, रंग-बिरंगी लाइटिंग, फूड स्टॉल्स, फोटो बूथ और बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ लोग गरबा और डांडिया की थाप पर झूम सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि दो दिवसीय इस महोत्सव में सुरक्षा और परिवारिक माहौल का विशेष ध्यान रखा गया है।
मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित:

  • श्री बृजेश पाठक जी, माननीय उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
  • श्री राजेश्वर सिंह जी, माननीय विधायक, सरोजनीनगर
  • श्री अरविंद त्रिपाठी (गुड्डू त्रिपाठी) जी, पूर्व एमएलसी
    कार्यक्रम विवरण:
    दिनांक: 17 एवं 18 अक्टूबर 2026
    समय: शाम 6 बजे से
    स्थान: अवस्थी लॉन, कृष्णा नगर, कानपुर रोड, लखनऊ
    टिकट शुल्क:
    सिंगल एंट्री – ₹299, कपल एंट्री – ₹499, फैमिली (5 लोग) – ₹999, ग्रुप (10 लोग) – ₹1799
    टिकट अवस्थी लॉन पर उपलब्ध हैं।
    आयोजक संपर्क: शुभम त्रिपाठी (8103512652), अमित यादव (8400353606), सूरज वर्मा (9919960919)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *