दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट

Spread the love

दिल्ली। शाम लगभग 7 बजे दिल्ली में लाल किला के पास स्थित सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ। इस धमाके में कुछ राहगीर घायल हुए हैं और आसपास खड़ी कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों की मृत्यु होने की भी सूचना है।

विस्फोट की सूचना मिलते ही 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अब एनएसजी (NSG) और एनआईए (NIA) की टीमें, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) के साथ मिलकर विस्तृत जांच शुरू कर चुकी हैं। आस-पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं।

मैंने दिल्ली पुलिस आयुक्त (CP) और स्पेशल ब्रांच के प्रभारी से बात की है। दोनों अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और हर पहलू की गहन जांच की जाएगी। सभी विकल्पों की तत्काल जांच कर जनता के सामने परिणाम प्रस्तुत किए जाएंगे।

मैं स्वयं जल्द ही घटनास्थल के लिए रवाना एम हो रहा हूं और अस्पताल भी जाऊंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *