सरोजिनी नगर के विधायक जन नेता डॉ राजेश्वर सिंह के खिलाफ

Spread the love

सरोजिनी नगर के विधायक जन नेता डॉ राजेश्वर सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर आक्रोशित आम जनता सड़कों पर
सरोजनी नगर विधानसभा के कांग्रेस के कार्यक्रम में आकर के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह पर व्यक्तिगत अभद्र टिप्पणी की। जब यह वीडियो जनता के सामने आए तो उसने घोर प्रतिक्रिया व्यक्त की।
समाज के सभी वर्गों से बच्चे बड़े, बुजुर्ग ,गांव शहर से महिला, पुरुष कर्मचारी, कार्यकर्ता, डॉक्टर, इंजीनियर तथा संवेदनशील नागरिकों ने बारिश की भी परवाह किए बिना सड़क उग्र विरोध प्रदर्शन किया, सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक विरोध का सिलसिला जारी ।
शाहिद पद को कानपुर रोड से जोड़ने वाली सड़क पर असंख्य सरोजिनी नगर की आम जनता सड़कों पर थी और वह अपने जनप्रतिनिधि लोकप्रिय विधायक के लिए प्रयोग की गई अभद्र भाषा के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से माफी मांगने की मांग कर रही थी। इस जोश पूर्ण विरोध प्रदर्शन में तारा शक्ति की जुड़ी हुई महिलाएं तथा कॉलेज में पढ़ने वाली बेटियां और युवा भी शामिल हुए। युवाओं कांग्रेस के अध्यक्ष का पुतला दहन किया और सक्षम अधिकारियों को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया।
विभिन्न प्रबुद्ध लोगों से बात करने पर यह पता लगा कि सरोजिनी नगर के आम जनता आक्रोशित है क्योंकि सरोजिनी नगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं से व्यवस्थित रूप में सीएसआर फंड तथा विधायक निधि से ईमानदारी पूर्वक इतना विकास कार्य किया है विपक्ष के पास कहने को कुछ बचा नहीं है।लगभग सभी के लिए दुख और सुख में विधायक तन मन धन से हमेशा खड़े रहते है। सरोजिनी नगर विधानसभा में विकास के मुद्दे पर सभी विपक्षी पार्टियों आमंत्रित हैं खुली बहस कर लें। जो भी पार्टियां यदि अपना प्रचार करने आए वह विकास के मुद्दे पर बात करें किसी व्यक्ति पर झूठी और मनगढ़ंत, मनगढ़ंत टिप्पणी करना गलत है।
उपस्थित सभी व्यक्तियों की तरफ से संबंधित थाने में अभद्र टिप्पणी के लिए एफ आई आर लिखने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया। वहां पर एकत्र भीड़ ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें भविष्य में सरोजिनी नगर में आने नहीं दिया जाएगा भारी विरोध प्रदर्शन होगा।
🌷💥💥💥💥
डॉक्टर राजेश्वर सिंह जिंदाबाद ✊
ईमानदार और निष्पक्ष सीएसआर फंड का निवेश जिंदाबाद ।
✊ बिना घूसखोरी , कमीशनबाजी के विधायक निधि का निवेश जिंदाबाद।
💂🏻‍♀️ सरोजिनी नगर की जनता जिंदाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *