,किसानों ने तहसील पर किया धरना प्रदर्शन
26 मई सरोजिनी नगर, लखनऊ।
राजधानी लखनऊ की सरोजिनी नगर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसानों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों के आरोप थे कि तहसील प्रशासन प्रॉपर्टी डीलरों की मिली भगत कर ग्राम समाज की उसर तालाब पशुचर आदि की जमीने धड़ल्ले से बिक्री कर रहा है। पिनवट, जैतीती खेड़ा, खसरवारा, बिजनौर, मे बड़े प्रॉपर्टी डीलर बिल्डर ग्राम समाज की रिक्त पड़ी भूमि को धड़ल्ले से कागज बनवाकर बिना कागज बनवाये धड़ल्ले से बनाकर बेच रहे हैं। जिस जमीन के सैकड़ो वर्षों से कागज नहीं मिल रहे थे मखलूक थी ग्राम समाज की थी उस कीमती जमीन को पहले तहसील प्रशासन बिल्डर प्रॉपर्टी डीलर से मिली भगत कर बेच रहे है। बिजनौर ग्राम सभा में कंपनियां, रेजिडेंशियल सोसायटी बनाकर सी और ग्राम समाज की जमीन को बेचने वाले धड़ल्ले से और बिल्डिंग बनाकर बेच रहे। उन पर की गई शिकायतें तुरुत निस्तारित कर दी जाती है। एक बीघा जमीन खरीदने वाले प्रॉपर्टी डीलर एक बीघा बेचकर रास्ता पार्क निकाल कर फिर भी एक बीघे पर काबिज हैं। इस तरह की अंधेर गर्दी सरोजिनी नगर तहसील प्रशासन द्वारा चरम पर है। तमाम शिकायतें वर्षों से लंबित हैं। किसानों को उनके छोटे-छोटे काम वरासत नामांतरण पैमाइश निशान देही आदि के लिए सालों से चक्कर लगा रहे हैं। किसानों ने दारू की बोतल रखकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा प्रशासन प्रॉपर्टी डीलर और बड़े बिल्डिंग माफियाओ के इशारे पर काम कर रहा है। रहीमाबाद बिजनौर अमौसी , खसवारा माती जैति खेड़ा,पिनवट गांव में किसानों को रास्ते नहीं दिये जा रहे, जबकि प्रॉपर्टी डीलरों में सारे बड़े-बड़े चौड़े रास्ते ग्राम समाज और उसर की जमीन पर डालकर बेच रहे है । किसानों ने तहसील मुख्यालय एसडीएम कार्यालय पर 5 घंटे से अधिक धरना प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने मुख्यमंत्री आवास कुच करने का ऐलान कर दिया। पुलिस प्रशासन और तहसील के कुछ कर्मचारियों मैं किसानों को बड़ी मुश्किल से मनाया और प्रदर्शन स्थगित करवाया।
किसानों ने तहसील पर किया धरना प्रदर्शन26 मई सरोजिनी नगर
