सेंट्रल पब्लिक स्कूल के खेल उत्सव का दूसरा दिवस, खेल व देशभक्ति से भरा रहा कार्यक्रम

Spread the love

लखनऊ के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय खेल उत्सव (स्पोर्ट्स मीट सेलिब्रेशन) का दूसरा दिवस पूरे उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन रजनी शारदा नगर स्थित स्कूल परिसर में किया जा रहा है।
दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन बैंक के बैंक मैनेजर अनंत सिंह राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, रिबन काटकर खेल उत्सव की औपचारिक घोषणा एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य दिव्या पांडे ने बताया कि खेल उत्सव के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास होता है। दूसरे दिवस के कार्यक्रम में खेल, सांस्कृतिक और फिटनेस गतिविधियों का समावेश किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा अभिभावकों एवं अतिथियों के तिलक स्वागत से हुई। इसके बाद अतिथियों के साथ समय से पहुंचे अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
कार्यक्रम में “शुभम करोति” नृत्य, स्कूल स्काउट एवं गाइड टीम द्वारा मार्च पास्ट, तथा विद्यालय के संस्थापक/चेयरमैन द्वारा प्रेरणादायक संबोधन प्रस्तुत किया गया।
खेल एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत यूकेजी-ए एवं यूकेजी-बी की दौड़ प्रतियोगिताएं, जुम्बा फिटनेस डांस, ताइक्वांडो एवं जूडो प्रदर्शन,
पोम-पोम ड्रिल, स्पोर्ट्स डांस,
तथा अभिभावकों के लिए विशेष रेस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
ग्रैंड फिनाले में मार्च पास्ट बीट्स के साथ विद्यार्थियों की भव्य एंट्री,
तिरंगे को समर्पित पिरामिड निर्माण,
सैनिकों के सम्मान में स्टैंडिंग ओवेशन,
तथा राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष त्रदीप नारायण पांडेय एवं संस्थापक डॉ. जगत नारायण पांडे ने संयुक्त रूप से बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष खेल दिवस के अवसर पर लगातार आयोजित किया जाता है, ताकि बच्चों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़े और वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद विद्यार्थियों को खेल मैदान से ही सुरक्षित रूप से डिस्पर्स किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *