पिछले कई महीनों से सफाई न होने की वजह से सीवर चोक होने की वजह से नालियों में गंदा बदबूदार पानी भरा हुआ है

Spread the love

जोन 5 के रामजी लाल नगर सरदार पटेल नगर वार्ड के ब्रह्म नगर मोहल्ले में लगा गंदगी का अंबार, जिसके चलते मोहल्ले में काफी आक्रोश

लखनऊ। राजधानी के नगर निगम जोन 5 के रामजी लाल नगर सरदार पटेल नगर वार्ड के ब्रह्म नगर मोहल्ले मे गंदगी की अंबार लगा हुआ है। जिसके कारण मोहल्ले में कई निवासियों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई महीनों से सफाई न होने की वजह से सीवर चोक होने की वजह से नालियों में गंदा बदबूदार पानी भरा हुआ है। जो कभी कभी घरों में भी चला जाता है। वहीं स्थानीय निवासी अवधेश, सुनील श्रीवास्तव, विद्यानंद मिश्रा, ऋतिक मिश्रा ने बताया कई बार पार्षद संध्या मिश्रा और नगर निगम को लिखित शिकायत पत्र दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। वहीं निवासी पीयूष तिवारी ने बताया कि वार्ड के पूर्व पार्षद गिरीश मिश्रा ने नगर आयुक्त गौरव कुमार, अधिशाषी अभियंता और अन्य अधिकारियों द्वारा वार्ड का निरिक्षण कराया। परन्तु ब्रह्म नगर मोहल्ले में न तो सफाई हुई है और न निरीक्षण कराया गया है। जिसके चलते लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं स्थानीय निवासियों ने कहा कि इस मोहल्ले में सफाई नहीं हुई तो नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *