लखनऊ। के सेंट्रल पब्लिक स्कूल द्वारा खेल उत्सव (स्पोर्ट्स मीट सेलिब्रेशन) का भव्य आयोजन 9 फरवरी, 10 फरवरी और 11 फरवरी 2026 को रजनी शारदा नगर स्थित स्कूल परिसर में किया गया।
खेल उत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करना एवं प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को सम्मानित करना रहा, ताकि बच्चों में खेल भावना विकसित हो और वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आशियाना थाना क्षेत्र की किला चौकी इंचार्ज शुभम मेहंदियान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं विद्यालय ध्वजारोहण के साथ की गई।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य दिव्या पांडे ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेल दिवस के अवसर पर खेल उत्सव का आयोजन किया गया है, जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।
वहीं स्कूल के संस्थापक जगत नारायण पांडे ने बताया कि खेल बच्चों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों से बच्चे अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम वर्क सीखते हैं। हमारा उद्देश्य है कि बच्चे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपने स्कूल व प्रदेश का नाम रोशन करें। इस दौरान स्कूल के अध्यक्ष त्रदीप नारायण पांडे ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे स्कूल परिसर में खेल दिवस पर खेल उत्सव का भव्य आयोजन किया गया है जिसमें बच्चों का उत्साह वर्धन किया जा रहा है एवं उन्हें खेल के लिए जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में जलेबी रेस, कोन रेस, साइकिल रेस, बास्केटबॉल, बनाना रेस, ब्लाइंड रेस, बैलेंसिंग रेस शामिल रहीं। साथ ही अभिभावकों के लिए टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
विशेष रूप से नर्सरी और एलकेजी के नन्हे बच्चों की सहभागिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसे सभी ने सराहा।
सेंट्रल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन, बच्चों ने दिखाया जोश और प्रतिभा
