पटाखा बिक्री लाइसेंस इंस्पायर होने के बावज़ूद भी दुकान में भारी मात्रा में अवैध हो रही थी बिक्री हसनगंज एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान पकड़ा दुकान को सीज़ किया

Spread the love

हसनगंज (उन्नाव) हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में गांव गजफ्फन नगर गांव में स्थित मां पीताम्बरा फ़ायर वर्क्स दुकान में आज हसनगंज उपजिलाधिकारी शालनी सिंह तोमर, हसनगंज क्षेत्राधिकारी राजबहादुर सिंह, हसनगंज कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने निरीक्षण किया। जहां उन्हें जांच के दौरान दुकान में पटाखा बिक्री का लाइसेंस मार्च 2026 में ही इंस्पायर मिला था। इसके बाद भी दुकानदार रुपेश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम महेंद्र फ़र्ज़ी तरीक़े से भारी मात्रा में अपनी दुकान के अंदर अवैध तरीकें से पटाखा बिक्री कर रहा था। जहां आज दुकान के निरीक्षण के दौरान जब हसनगंज एसडीएम शालनी सिंह तोमर ने बिक्री लाइसेंस मांगा तो दुकानदार घबराकर दिया तो देखा कि लाइसेंस मार्च 2026 को ही इंस्पायर हो चुका है। इसके बावजूद भी दुकानदार भारी मात्रा में पटाखे रखकर अवैध तरीकें से बेच रहा है रूपेश कुमार। यह देखकर एसडीएम शालनी सिंह तोमर ने क्रोधित होकर तुरंत हसनगंज कोतवाली पुलिस को दुकान सीज़ करने का निर्देश दिए। ,वहीं हसनगंज एसडीएम शालनी सिंह तोमर ने बताया कि दुकानदार रुपेश कुमार का पटाखा बिक्री लाइसेंस मार्च माह में ही ख़त्म हो चुका था। पटाखा बिक्री लाइसेंस बिना नवीनीकरण कराए ही दुकान लगातार संचालित कर अवैध तरीकें से दूकान के अंदर बिक्री की जा रही थी। जिस पर हमने हसनगंज पुलिस को निर्देशित कर माैके पर ही दुकान सीज़ करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *