प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह के नेतृत्व में हुआ राष्ट्रीय महासचिव एवं वाइस चेयरमैन पर्यावरण सर्वेश पाठक जी का भव्य स्वागत

Spread the love

चारबाग, लखनऊ — दिनांक 24 मई 2025 को सायं 8 बजे, कार्यालय मुंशी पुलिया से समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान किया, जहाँ माननीय राष्ट्रीय महासचिव एवं वाइस चेयरमैन पर्यावरण श्री सर्वेश पाठक जी का प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुर सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
चारबाग से लौटते समय 1090 चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुनः स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। तत्पश्चात गोमती नगर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम अपने आने वाली पीढ़ियों को सुरछित कल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं ,जिसके लिए हमें संकल्प लेना चाहिए कि पर्यावरण संरक्षण कर आपने जन्मदिन पर हर कार्यकर्ता एक पौधा कम से कम जरूर लगवाया करेगा ।
इसी कर्म मे श्री सर्वेश पाठक जी ने बताया विभाग द्वारा मेगा प्लांटेशन ड्राइव चलाए जाएगी एवम पूरे देश को प्रदूषण मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा ।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुर सिंह के कुशल नेतृत्व में यह सम्पूर्ण प्रदेश में कार्यक्रम अत्यंत सफल, गरिमामय एवं अनुशासित रूप से सम्पन्न हुआ एवम हर स्टेशन पर दिल्ली से लखनऊ माननीय जी का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया , कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर ।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों और एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ।
इस दौरान गौरव सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष ,विवेक सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष ,अनामिका विशेन प्रदेश महामंत्री ,अजय पांडे प्रदेश महामंत्री ,अनिरुद्ध प्रजापति प्रदेश कार्यालय प्रभारी,जैनेन्द्र सिंह प्रदेश मंत्री,विकास सिंह चौधरी प्रदेश सचिव,अश्वनी जायसवाल प्रदेश प्रवक्ता,आयुष मल्होत्रा,ञानेश मिश्रा प्रदेश कोषाध्यक्ष ,वीरेंद्र शर्मा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी,विनोद सिंह जिला उपाध्यक्ष लखनऊ,किशन लाल शर्माजी जिला उपाध्यक्ष लखनऊ,चन्द्रप्रकाश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष ,कुशाग्र पाठक जिला उपाध्यक्ष लखनऊ ,जेबा खान नगर सचिव लखनऊ ,श्रवण कुमार यादव जिला सचिव लखनऊ,तरुण मनोचा वार्ड अध्यक्ष महानगर लखनऊ ,मनोज सिंह जिला सचिव लखनऊ, अभिषेक वर्मा मीडिया प्रभारी, राहुल द्विवेदी, सोनिका,मुनीश मिश्रा, रविन्द्र यादव,सुनील सिंह वार्ड अध्यक्ष इंदिरा नगर लखनऊ एवम अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *