गणेश चतुर्थी पर भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के मंच पर दिखा सामाजिक समन्वय

Spread the love

भाजपा, कांग्रेस, सपा समेत विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े लोग गणेश दरबार में साथ बैठे, प्रसाद ग्रहण कर लिया आशीर्वाद

लखनऊ। मानक नगर-कनौसी, ओशो नगर स्थित भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के कार्यालय में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भव्य गणेश पूजन एवं दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पत्रकारों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों ने पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह तथा मुख्य आयोजक राहुल सैनी रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आइना पत्रकार एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्षा गुरमीत कौर एवं प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार परमजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार बबिता ओब्राय (मान्यता प्राप्त), पत्रकार पुष्पेंद्र पांडे, परिषद के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति, प्रदेश सचिव एस.के. द्विवेदी, संयुक्त सचिव राहुल सैनी व मोहम्मद शकील सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह की टीम से वरिष्ठ नागरिक एवं हिंदनगर वार्ड के पूर्व पार्षद तथा सरोजनी नगर विधानसभा प्रभारी रमाशंकर त्रिपाठी, के.एन. सिंह, प्रकाश तिवारी, मुकेश बाजपेयी, शिखर त्रिवेदी, अनिता तिवारी, अनुपमा, विनीता तिवारी सहित अन्य लोग कार्यक्रम में पहुंचे। सभी ने गणेश दरबार में माथा टेककर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।

संस्था के सदस्य रवि ओझा, रवि सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की विशेष चर्चा इसलिए रही कि केसरी खेड़ा वार्ड के सभासद जीतू यादव, जो समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं, भी गणेश दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं सरोजनी नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे बबलू रुद्र दमन सिंह की टीम भी अमित सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम में पहुंची और गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक विचारधाराओं से जुड़े लोगों ने एक ही मंच पर बैठकर आपस में संवाद किया, एक-दूसरे का हालचाल जाना और प्रेमभाव से प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में जनप्रतिनिधि, पत्रकार, अधिवक्ता और समाज के विभिन्न वर्ग आपसी सौहार्द के साथ एक मंच पर आ सकते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं संस्था का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में चंद्रशेखर, विशाल यादव, पूनम सैनी, पिंटू सैनी, दुल्लू सैनी, मानसी सैनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गणेश चतुर्थी का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव, संवाद और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला साझा मंच बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *