लखनऊ: दुबग्गा में भू-माफियाओं का जमीन कब्जा’ खेल खाद के गड्ढे और सरकारी रास्ते पर तान दी दीवार बेबस ग्रामीण लगा रहे गुहार

Spread the love

जिला संवाददाता सत्यम कुमार

राजधानी लखनऊ (दुबग्गा) के दुबग्गा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेहटा में सरकारी जमीनों पर भू-माफियाओं का आतंक चरम पर है। सत्ता और पैसे की हनक में चूर भू-माफियाओं ने न केवल खाद के गड्ढों की जमीन को निशाना बनाया है, बल्कि बरसों पुराने सार्वजनिक रास्तों पर भी पक्का निर्माण कर कब्जा शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद प्रशासन की चुप्पी ने भू-माफियाओं के हौसले बुलंद कर रखे हैं।

सरकारी खसरा नंबरों पर माफिया की ‘नजर’ मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जेहटा की खसरा संख्या 1389 (खाद का गड्ढा), खसरा संख्या 1837 (रास्ता मार्ग) और खसरा संख्या 1390 (रास्ता मार्ग) जो कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं, पर कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि हयातनगर निवासी अनीस अहमद अपने दबंग साथियों के साथ मिलकर इन जमीनों पर अवैध रूप से पक्का निर्माण करा रहा है।

ग्रामीणों का जीना दूभर, रास्ता हुआ बंद दबंगों द्वारा रास्ता रोके जाने और खाद के गड्ढों पर कब्जा करने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पीड़ितों का कहना है कि अनीस अहमद एक बड़ा भू-माफिया है, जो पैसे के दम पर गरीबों की आवाज दबा रहा है। रास्ता बंद होने से सैकड़ों लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *