ढाई माह में पूरा कराने की चुनौती ,सिंचाई विभाग की परियोजनाओं को

Spread the love

गोरखपुर ,जिले को बाढ़ की विभीषिका से बचने के लिए सिंचाई विभाग की 29 नई परियोजनाओं के लिए बजट जारी किया गया है ।सोमवार को इन परियोजनाओं की निविदा हुई। ढाई माह में काम को पूरा करने की का दावा विभागीय अधिकारी कर रहे हैं ।रविवार को दौरे पर आए प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र सिंह ने सभी परियोजनाओं गुणवत्तापूर्ण समय से पूरा करने का निर्देश भी दिया है।
जनपद में राप्ती रोहिण सरयू और अन्य सहायक नदियों की बाढ़ आती है। इससे बांधों और आसपास के रहने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है पानी के तेज बहाव से जान माल का भी नुकसान की आशंका बढ़ जाती है ।बंदो को टूटने से बचाने नदियों की कटान की रोकथाम के लिए बोल्डर पीचिंग स्पर निर्माण जाली बांधने सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए बाढ़ खंड ड्रेनेज की 16 ड्रेनेज खंड की 9 और बाढ खंड की दो की 14 कल सहित कुल 39 परियोजनाएं बनी। इसे पूरा करने के लिए शासन से 129 . 90 करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है।
15 जून से पहले काम पूरा करने पर जोर: बाढ़ से बचाव और सुरक्षा के लिए 15 जून से पहले कार्य पूरा करने की चुनौती सिंचाई विभाग के अधिकारियों के सामने है उनका कहना है कि मार्च के अंत तक काम शुरू हो जाएगा।
रविवार को बधा हुआ नलकूप सहित अन्य जगहों पर निरीक्षण करने पहुंचे जल शक्ति मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सभी कम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्यवाही तय हैं।

*विभिन्न परियोजनाओं के लिए सोमवार को खुली निविदा।
*मार्च के अंत तक काम शुरू कराकर पूरा करेंगे लक्ष्य ।

*सिंचाई विभाग की परियोजनाओं को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जल्द ही बांधों की सुरक्षा और नदियों की कटान रोकने सहित अन्य सुरक्षा वह मरम्मत का शुरू कर दिए जाएंगे इसे 15 जून के पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विकास सिंह ,मुख्य अभियंता गंडक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *