Central Public School Khel Utsav 2026 का भव्य समापन | Zonal Officer रहे मुख्य अतिथि | Yoga Performance ने जीता दिल।
लखनऊ। सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल उत्सव 2026 का तीसरा एवं अंतिम दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ जोन-8 के नगर निगम अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार गांधी (जोनल क्षेत्र अधिकारी) उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि का विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन, ऊर्जा और खेल भावना की सराहना की तथा विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की।
अंतिम दिवस पर छात्र-छात्राओं ने योग प्रदर्शन में उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। सामूहिक योग प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों की एकाग्रता, संतुलन और समन्वय ने सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस खेल उत्सव की सराहना की। अभिभावकों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक डॉ. जगत नारायण पांडे, अध्यक्ष त्रदीप नारायण पांडे, प्रधानाचार्य दिव्या पांडे सहित स्कूल प्रशासन, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं कार्यक्रम में मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि खेल उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करना है। उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
