पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सदरौना में खुलेआम हरे वृक्षों पर चल रहा है आरा।

Spread the love

राजधानी लखनऊ से पर्यावरण को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है… जहाँ एक तरफ देश भर में “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान चलाकर पेड़ों को बचाने की अपील की जा रही है… वहीं दूसरी तरफ खुलेआम हरे पेड़ों पर आरा चलने का मामला सामने आया है।

मामला पारा थाना क्षेत्र के हस खेड़ा चौकी अंतर्गत सदरौना इलाके का है… जहाँ आम के हरे-भरे वृक्षों की अवैध कटाई लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिव शंकर नाम का व्यक्ति खुलेआम पेड़ों की कटाई करा रहा है।
सूत्रों की मानें तो यह अवैध कटान पुलिस और वन विभाग के कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत से चल रहा है… जिसके चलते कार्रवाई के बजाय काम बेखौफ जारी है।

अब बड़ा सवाल यह है कि पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा… और इस अवैध कटान पर कब लगेगी रोक?
फिलहाल निगाहें उच्च अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *