ब्यूरो, पूर्वांचल हेड( सुनील पाठक)
गोरखपुर ,के गुलरिहा थाना क्षेत्र सरया एक प्रसिद्ध मैरिज हाउस में विगत दिनों छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर राधा मोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के आयोजन समाजसेवी राज कुमार चौहान रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तमाम ब्लॉक प्रमुख, प्रधान,और समाज के जागरूक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मनोरंजन का साधन भी किया गया था समाज के जागरूक लोगों ने अपना संबोधन किया। संबोधन में जिस मुद्दे पर चर्चा करनी थी उसके अलावा मुद्दे से हटकर चर्चा हुई ।चौहान समाज की जागरूकता पर लोगों ने अपना विचार रखा। लेकिन शिक्षा को कैसे आगे बढ़ाया जाए और समाज को शिक्षित कैसे किया जाए और शिक्षा से क्या फायदे और नुकसान है वर्तमान सरकार शिक्षा के बारे में कौन से अच्छे कदम उठा रही है। इस पर कोई चर्चा सुनने को नहीं मिली अगर चर्चा सुनने को मिली तो केवल चौहान समाज की। वही डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने शिक्षा के साथ-साथ चौहान बिरादरी के उत्थान पर चर्चा की और उनके समाज के पूर्वजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।और उपस्थित जनमानस से इस मुद्दे पर चर्चा की। ताकि समाज के लोगों को जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में आगंतुकों के भोजन की व्यवस्था भी रही। इस संबंध में मीडिया ने जब राज्यसभा सांसद से जानकारी प्राप्त करनी चाहिए की व्यवस्था के कारण कुछ बोलने से मना किया साथ ही कार्यक्रम आयोजक राजकुमार चौहान से बात करना चाह तो अभी समय अभाव के कारण कुछ बोलने से मना किया कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया उसके बाद भी अंत समय तक संगीत का कार्यक्रम चला रहा और लोक संगीत का लुफ्त उठाते रहे।
