लखनऊ । राजीव नगर तेलीबाग स्थित काल्विन पब्लिक स्कूल के निदेशक विनोद पांडेय का नये वर्ष के शुभ अवसर पर अवध वृन्दावन डेवलपमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस० के० द्विवेदी व प्रदेश सचिव भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद , साथ में समाज सेवक खरिका वार्ड प्रथम के उप विजेता मो० शकील ने मिलकर निदेशक विनोद पांडेय के सम्मान में अंग वस्त्र पहनाकर संगठन की डायरी व कलेन्डर भेंट किया । विनोद पांडेय का स्कूल के प्रति दूरदर्शिता और विद्यालय के प्रति सर्मपण की सराहना में बड़ा योगदान रहता है । पांडेय का शिक्षको के लिए शुभ संदेश शिक्षको को छात्रो को सदा सत्य का अनुसरण कराने के साथ साथ सत्य के संग रहने का संदेश देना चाहिए ताकि उच्च कोटि की गुणवत्ता के साथ साथ अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भी छात्र अपना व अपने अध्यापको का भी सम्मान बढ़ा सके , और इससे जुर्म का खात्मा भी एक हद तक हो सकेगा । हर शिक्षक को अपने छात्रो को न्यायपूर्ण व्यवहार करते हुए तरक्की दर तरक्की को हासिल करे , यही मेरा शुभ संदेश है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस० के० द्विवेदी ने कहा कि विद्यालयो में शिक्षकों से ज्यादा महत्वपूर्ण जिन्दगी के शिक्षक होते है, जो कभी कभी किस्मत से हमें विद्यालयो में मिल जाते है । गुरु शिष्य परम्परा हमारी भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है, इसलिए हमारे शिक्षको को उनके सभी महत्वपूर्ण शिक्षा और पाठो के लिए धन्यवाद देने, और हमें दुनिया में बेहतर व्यक्ति के लिए प्रेरित करने के लिए उनके प्रति आदर सम्मान व्यक्त करते है।
इसी क्रम में संगठन के पदाधिकारी गणो ने भी विनोद पांडेय का उत्साह वर्धन करते हुए सराहना किया ।
अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने काल्विन पब्लिक स्कूल के निदेशक का किया सम्मान ।
