रविवार से लापता युवक की तीसरे दिन पटेहरी गांव के खेत में मिली लाश

Spread the love

कोरांव प्रयागराज- कोरांव थाना क्षेत्र के पटेहरी ग्राम पंचायत में दोपहर 12 बजे के करीब पड़ोसी गांव से दो दिन पूर्व गायब हुए युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोरांव पुलिस ने लाश की बरामदगी और पंचनामा कर उसे अंत्यपरीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर वारदात के जांच में जुट गई है। कोरांव थाना अंतर्गत बैठकवा देवघाट का रहने वाला अरुण सिंह (33) पुत्र लालचंद्र सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह अपने गांव में स्थित मां रामरती देवी नर्सरी स्कूल का संचालक और प्रधानाचार्य था। अरुण टेंट व्यवसाई भी था। रविवार शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। हर संभावित स्थानों और रिश्तेदारी में खोजने के बाद भी अरुण का पता न चलने पर निराश परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के चाचा जयप्रकाश की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर अरुण के तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक नितेंद्र शुक्ल ने अरुण के मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाकर जिले की फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम को भी प्रकरण की जानकारी दी। मंगलवार कोरांव थाने पर पहुंची डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम में सर्विलांस के जरिए मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर कोरांव पुलिस के साथ जब स्थल पर पहुंची तो वहां सरसो के खेत में अरुण की लाश मिली। अरुण की हत्या किए जाने की खबर आम होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता लालचंद्र,माता रामरती और छोटे भाई गुड्डू का रो – रोकर बुरा हाल था।

मृतक के पिता ने तहरीर देकर नामित किया आरोपी

मृतक अरुण सिंह के पिता लालचंद्र सिंह ने कोरांव पुलिस को तहरीर दी है कि उसके बेटे के शरीर पर मौजूद चोट के निशान, मुंह में ठूंसे गए कपड़े और स्थल पर मिले लाठी डंडों से स्पष्ट है कि उसकी नृशंसता पूर्वक हत्या की गई है। उन्होंने हत्या कारित करने वालों में पटेहरी के रहने वाले सुशील तिवारी पुत्र अज्ञात, सुशील के एक बेटे और बेटी अर्चना तिवारी को नामजद किया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद संबंधित प्रकरण में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। B.A. न्यूज़ उत्तर प्रदेश क्राइम संवाददाता दीपक कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *