फिर डंपर की टक्कर, छात्र गंभीर घायल

Spread the love

…..फिर डंपर की टक्कर, छात्र गंभीर घायल
(पंकज शुक्ला की विशेष रिपोर्ट)
बिजनौर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना अंतर्गत गौरी बिजनौर रोड पर हनुमत नगर पूर्वी देवी हनुमान मंदिर के पास डंपर ने कोचिंग जा रहे इंटर के छात्र को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । मुल्लाही खेड़ा (नटकुर) निवासी अभिराज राजपूत पुत्र सुखलाल उम्र लगभग (18वर्ष) शनिवार सुबह 6:00 बजे हाइडल नहर पर स्थित कोचिंग जाने के लिए अपनी बाइक ग्लैमर यू पी 32 सी एफ 1468 से निकला था, पीछे से अनियंत्रित तेज गति से आ रहे डंपर यू पी 32 यू एन 2679 ने छात्र की बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से अभिराज गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया, जबकि बाइक डंपर में फंसकर काफी दूर तक घसीटती चली गई। लोगों ने जब देखा व दौड़े तो लगभग 200 मीटर दूर एक गैरेज के पास डंपर को रोका। सूचना पाकर अभिराज के परिजन मौके पर पहुंचे व स्थानीय नटकुर चौकी इन्चार्ज टी बी.सिंह मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को इलाज के लिए के.जी.एम.यू ट्रामा सेंटर भेजा गया। एक्सीडेंट कर चुके डंपर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताते चले कि बिजनौर और बंथरा क्षेत्र में रात 9:00 बजते ही मिट्टी के डंपर धड़ल्ले से दौड़ने लगते हैं, कुछ काम तो पीएन सी का चल रहा है लेकिन उसकी आड़ में अवैध खुदाई और क्षेत्रीय प्लाटिंग एरिया, वेयरहाउसो में ऊंचे महंगे दामों पर मिट्टी भराई गिराइ होती रहती है । यह काम क्षेत्रीय खनन माफिया, डंपर पोकलैंड मलिक गैंग बनाकर करते हैं। उनके गुर्गे रात में सड़कों पर नशे में रास्ता खाली करवाते डंपर दौड़ाते देखे जा सकते हैं, यदि कोई स्थानीय व्यक्ति इनका विरोध करता है तो उसको मारपीट कर धमका दिया जाता है। विश्वत सूत्र बताते हैं कि राजस्व को भारी चूना लगा रहे माटी की काली कमाई कर रहे यह खनन माफिया व भू माफिया स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी तय करते हैं। माटी की कमाई का वर्चस्व बनाए रखने के लिए चढ़ावा पहले हो जाता है, फिर काम शुरू होता है जो रुकता नहीं है। जिला खनन अधिकारी को फोन किया जाता है , वह उठता ही नहीं है। मोहनलालगंज क्षेत्र एसडीएम की सख्ती के बाद,सारा मिट्टी का अवैध कारोबार सरोजिनी नगर तहसील के इन्हीं क्षेत्रों मे आधारित हो गया है। मिट्टी माफियाओं के लिए सेफ जोन बने इस क्षेत्र में काल बनकर मडराते इन्हीं डम्फरो से माती अंडरपास के पास, अनूप खेड़ा पुल के पास व बिजनौर कस्बे में एक्सीडेंट से मौते हो चुकी है। ठंड के समय , किसी उच्च अधिकारी द्वारा रात्रि औचक निरीक्षण न करने से सरकारी राजस्व का भारी नुकसान और इन दबंगों का राज रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *