जिम्मेदारों को पता नहीं, सरकारी आवासों पर कब्जा, स्थानीय कर्मियों को नहीं मिल रहा ठिकाना

Spread the love


सुनील पाठक (पूर्वांचल हेड) महाराजगंज

महाराजगंज, 14 जून 2025, महाराजगंज जनपद के फरेंदा खंड विकास अधिकारी कार्यालय में एक ऐसा मामला चौंकाने वाला आया है जहां फरेंदा ब्लॉक परिसर में बनी सरकारी आवासों पर लंबे समय से अन्यत्र विभाग में तैनात कर्मचारियों का कब्जा बना हुआ है। ऐसे में कर्मचारी जो फरेंदा ब्लॉक से संबंध नहीं है फिर भी वर्षों से रह रहे हैं वह भी बिना किसी वेढ आदेश या अनुमति के।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि इस कब्जे के कारण फरेंदा ब्लॉक में वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है उन्हें या तो किराए के मकान में रहना पड़ रहा है या फिर आवास ना मिलने के कारण रोजाना लंबी दूरीतय करनी पड़ रही है।
वही आपको बताते चले की ब्लॉक प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट कम नहीं उठाया गया है शिकायतों के बावजूद आवश्यक रूप सेवा में रहे अधिकारियों कर्मचारियों को ना तो नोटिस जारी हुआ और उन्होंने आवास खाली करने तक की कार्रवाई की गई।
ब्लॉक फरेंदा के सरकारी आवासों पर बाहरी कर्मचारियों का कब्जा बेध आवंटन या स्थानांतरण का आदेश नहीं स्थानी कर्मियों को नहीं मिल पा रहे हैं आवश्यक सुविधाएं।
ब्लॉक फरेंदा में सरकारी आवासों पर दुरुपयोग और प्रशासनिक अंधदेखी साफ झलक रही है आपको बताते चलें अभी कुछ दिन पहले जिलाधिकारी महाराजगंज तहसील परिसर में जांच के लिए भी आए थे।ऐसे में आवश्यकता है कि जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान में लेकर कब्जा हटवाए और वास्तविक जरूरतमंद कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराए ।यदि यह स्थिति बनी रही तो कर्मचारियों में असंतोष और अव्यवस्था अधिक बढ़ेगी ।इस मामले में फरेंदा खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार त्रिवेदी से बात करना चाहा तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला। फोन स्विच ऑफ होने से यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि अपने ब्लॉक की जिम्मेदारियां को लेकर फरेंदा खंड विकास अधिकारी कितने लापरवाह नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *