मन्नत प्रतिष्ठान का हुआ शुभारम्भ

Spread the love

लखनऊ । सरोजनी नगर मानसरोवर योजना गुडौरा स्थित मन्नत प्रतिष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर आमंत्रण पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की धर्म पत्नी नम्रता पाठक बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुई अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने भी शिरकत की कार्यक्रम के आयोजक गोलू पाल ने मन्नत प्रतिष्ठान की टीम के साथ मिल कर अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत व सम्मान किया कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर सुन्दरकाण्ड ,भजन कीर्तन,आरती और भण्डारे का प्रसाद भी वितरण किया गया, प्रतिष्ठान का शुभारंभ नम्रता पाठक ने फीता काट कर किया, इसी क्रम में अतिविशिष्ट अतिथि जितेन्द्र बहादुर सिंह ने भण्डारे का प्रसाद वितरण की शुरुआत अपने हाथो से किया, प्रसाद वितरण के समय जोर शोर से जय श्री राम जय जय हनुमान के जयकारों से आस पास का माहौल भक्तिमय हो उठा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *