लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अवध चौराहे पर लग्जरी बसों व डबल डेकर बसों का अवैध बस बना हुआ है। इस अवैध बस अड्डे की वजह से आम जनता को हो रही दिक्कत से किसी को कोई सरोकार नही है। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि यहाँ से संचालित होने वाली बसों में मंत्रियों, विधायकों व प्रशासनिक अधिकारियों की भी बसें होती है, यहां तक कई ऐसी बसें हैं जो कि आर टी ओ के बड़े अधिकारियों की भी हैं और इसीलिए लखनऊ से बाहर जाने वाली बसों को शासन प्रशासन ने पूरी तरह से छूट दे रखी हैं, या यूं कहें कि पूरा संरक्षण प्राप्त हैं। इन्ही बसों से बिना जी एस टी के मालो की ढुलाई भी धड़ल्ले से होती हैं और राजस्व को नुकसान पहुँचाया जाता हैं।
वैसे इन बसों के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में स्थान निर्धारित है फिर भी शासन की लापरवाही के चलते यह बस वाले अवध चौराहे को अपना अवैध स्टैंड बनाये हुए है। जाम का सबब इस लिए भी है कि इस चौराहे पर अंडरपास बनाने का काम भी जारी हैं, फिर भी प्रशासन आँखे मूंदे हुए हैं और जनता परेशान हो रही हैं।
जब मीडिया टीम जाम लगे चौराहे पर पहुँचती हैं तो देखा कि चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर और ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर अपनी अपनी टीम के साथ बड़े ही मुस्तैदी से जाम हटाने में लगे थे।
देखने वाली बात हैं कि इन बसों के अवैध स्टैंड की वजह से यह जाम रोज लगता हैं और पुलिस अपने बाकी कामो को छोड़ कर जाम हटाने में पब्लिक की सहायता करती हैं ताकि लोगो को कोई दिक्कत न हो।
देखना होगा कि इस खबर के प्रकाशन के उपरांत शासन क्या कार्यवाही करता हैं या इसी तरह जाम के लगने पर किसी हादसे का इंतजार
लखनऊ से बाहर जाने वाली लग्जरी बसों का अवैध बस अड्डा बना अवध चौराहा, पब्लिक परेशान
