अग्नि आपदा से निपटने के लिए मुक्त विश्वविद्यालय पूरी तरह से तैयार- कुलपति

Spread the love

आर ए एफ ने मुविवि में कराया अग्नि शमन और रक्षा का अभ्यास
प्रकाशनार्थ 28/05/2025

उ प्र राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज और 101 बटालियन, रैपिड एक्शन फोर्स, शान्तिपुरम, फाफामऊ, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मुक्त विश्वविद्यालय में अग्नि शमन और रक्षा का अभ्यास किया गया। इसमें रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के कुशल मार्गदर्शन में मुक्त विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों ने साथ मिलकर आग लगने की आपात स्थिति में आग को बुझाने और आग में फंसे लोगों की सुरक्षा करने और झुलसे व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुंचाने का व्यापक अभ्यास किया। इसमें आर ए एफ ने एक ऐसे अग्नि शमन गेंद का उपयोग करना सिखाया जो आग पकड़ते ही फट जाता है और वह उस क्षेत्र का पूरा आक्सीजन सोख लेता है जिसमें आग स्वमेव बुझ जाती है। आर ए एफ के कमाण्डेन्ट मनोज कुमार गौतम ने बताया कि यह बहुत ही कारगर और आधुनिक उपकरण है। इसके इस्तेमाल के लिए विशेषतः और विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होती है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्राफेसर सत्यकाम ने कहा कि राजभवन के निर्देश पर आग की घटनाओं को रोकने के लिए विश्वविद्यालय अग्निशमन यंत्रों के विशेष रखरखाव के लिए पहले से प्रयासरत है। ऐसे और भी अभ्यास अगले एक महीने तक किये जायेंगे। जिससे सुरक्षा कर्मी और कर्मचारी अग्नि शमन के सभी तरीकों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उसका उपयोग सीख सकेंगे। अग्नि सुरक्षा के प्रति सभी कर्मचारियों के जागरूक रहने से किसी भी प्रकार की अग्नि आपदा से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार और तत्पर रहेंगे। सुरक्षा कर्मियों को विशेष तौर पर इस प्रशिक्षण से जोड़ने और उन्हें लगातार प्रशिक्षित किए जाने की योजना है। जिससे 24 घंटे सातों दिन यानी हर पल हर समय हमारे सुरक्षा कर्मी अग्नि आपदा से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। यह प्रशिक्षण विश्वविद्यालय की सम्पदा और जानमाल की हानि से सबको सुरक्षा प्रदान करेगी। यह प्रशिक्षण शिविर बहुत ही कारगर रहा जिसमें जीवन्त अभ्यास भी देखा गया। जिसमें मुक्त विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने आर ए एफ के सुरक्षा बलों के साथ मिलकर आग को बुझाने में अपना विशेष योगदान दिया।
जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में रैपिड एक्शन फोर्स के कमांडेंट मनोज कुमार गौतम, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम, कुलसचिव कर्नल विनय कुमार, निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी एवं आर ए एफ के जवान उपस्थित रहे।

डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी

B.A. न्यूज़ उत्तर प्रदेश क्राइम संवाददाता दीपक कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *