महाराजगंज, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरा कल्याण निवासी राज मंगल के 28 वर्ष पुत्र हरेंद्र कुमार की विगत सोमवार को महाराष्ट्र अहमद नगर शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। गुरुवार की सुबह एंबुलेंस से शव पिपरा कल्याण गांव पहुंचा। दरहता अंत्येष्टि स्थल पर परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया ।सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण निवासी 28 वर्षीय हरेंद्र कुमार रोजी-रोटी के सिलसिले से विगत 3 दिसंबर को महाराष्ट्र अहमदनगर शहर गए थे वहां यह पेंटिंग का कार्य करते थे मंगलवार की सुबह देर रात उनके कमरे का दरवाजा बंद था मकान मालिक ने संदेह होने पर जब कमरे का फाटक अंदर से देखा तो हरेंद्र का सव लटकता हुआ मिला उसने घटना की सूचना हरेंद्र जीजा एवं स्थानीय पुलिस को दी ।मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया ।मृतक के जीजा एंबुलेंस द्वारा उनके शव को लेकर पिपरा कल्याण पहुंचे जैसे ही शव गांव पहुंचा। परिजनों के चित्कार से पूरा गांव दहल उठा। जो जहां था वहीं से मृतक के घर की तरफ दौड़ पड़ा ।सुबह होते ही सैकड़ो की संख्या एकत्रित हो गई सब लोग मृतक के परिजन परिजनों को धढास बधा रहे थे।
परिजनों के चित्कार से दहल उठा गांव,महाराष्ट्र से पिपरा कल्याण पहुंचा युवक का शव
