घुटने के प्रत्यारोपण की आधुनिक तकनीकों पर वेबिनार आयोजित

Spread the love

लखनऊ। ऑर्थोनोवा एवं फोर्टिस, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में टोटल नी रिप्लेसमेंट (TKR) की आधुनिक शल्य चिकित्सा तकनीकों को लेकर ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। लोक बंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में आयोजित वेबिनार के दौरान विशेषज्ञों ने घुटने के प्रत्यारोपण की नवीनतम तकनीकों, आधुनिक सर्जिकल दृष्टिकोणों एवं उपचार की प्रभावी पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में चिकित्सालय के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता, सीएमएस डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव, डॉ. विनय वर्मा (एमएस), डॉ. पी.एन. अहिरवार सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए। विशेषज्ञों ने टोटल नी रिप्लेसमेंट के क्षेत्र में विकसित हो रही आधुनिक तकनीकों और अपने अनुभवों पर चर्चा करते हुए बेहतर उपचार के लिए नवीन चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

वेबिनार का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों की तकनीकी दक्षता को बढ़ाना तथा उन्हें घुटना प्रत्यारोपण की आधुनिक उपचार पद्धतियों से अवगत कराना रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, आधुनिक तकनीकों के उचित उपयोग से मरीजों को अधिक सुरक्षित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। साथ ही, इससे घुटना प्रत्यारोपण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने और उपचार के बेहतर परिणाम हासिल करने में भी सहायता मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *