100 साल से अधिक पुरानी वासुदेवपुर की रामलीला: 25 ग्रामसभाओं के एकीकरण का प्रतीक, 25 अक्टूबर तक चलेगा मंचन

Spread the love

100 साल से अधिक पुरानी वासुदेवपुर की रामलीला: 25 ग्रामसभाओं के एकीकरण का प्रतीक, 25 अक्टूबर तक चलेगा मंचन

गाजीपुर। जनपद के ग्राम सभा वासुदेवपुर में स्व. पुरुषोत्तम तिवारी रामलीला समिति के तत्वावधान में संचालित ऐतिहासिक रामलीला इस वर्ष भी पूरे भक्ति-भाव और भव्यता के साथ आयोजित की जा रही है। 100 वर्षों से भी अधिक समय से अनवरत चली आ रही यह रामलीला इस बार इस माह की 25 तारीख तक सम्पन्न होगी।

इस रामलीला की सबसे बड़ी विशेषता इसका विराट स्वरूप है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 से भी अधिक ग्रामसभाओं के एकीकरण और आपसी सहयोग से सम्पूर्ण रामलीला का आयोजन सुनिश्चित किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र के मंचन का साक्षी बन रहे हैं।

समिति के उदय की विस्मयकारी कथा

इस रामलीला समिति के उदय की कथा भी अत्यंत प्रेरणादायक और विस्मयकारी है। बताया जाता है कि इस ग्रामसभा में एक वर्ग विशेष की वंशावली में अवरोध आ गया था। तब सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया गया कि यदि ग्रामसभा के लोग एकजुट होकर सामूहिक रूप से श्रीराम लीला का संचालन और निष्पादन करेंगे, तो ही समस्त अवरोधों से मुक्ति संभव है। तदोपरांत वास्तविक रूप में लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत हुई और उसी संकल्प से इस रामलीला समिति का उदय हुआ, जो आज लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुकी है।

वर्तमान में यह आयोजन केवल एक धार्मिक मंचन नहीं, बल्कि समस्त ग्राम सभा व अन्य क्षेत्रवासियों के सामाजिक एकता और सहयोग का जीवंत उदाहरण है।

बी.ए. न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *