रामलीला देखने जा रहे अधिवक्ता को मारी गोली, हालत नाजुक

Spread the love

पत्थरताल गांव के प्रशांत पांडेय प्रयागराज रेफर, घायल के बयान में गांव के ही व्यक्ति पर आरोप

कोरांव, प्रयागराज। कोरांव क्षेत्र में बुधवार रात गोली मारने की घटना से सनसनी फैल गई। पत्थरताल गांव निवासी अधिवक्ता प्रशांत पांडेय को गोली मार दी गई। वह सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में आयोजित रामलीला देखने जा रहे थे। रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोरांव पुलिस घायल अधिवक्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोरांव ले पहुंची। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। अधिवक्ता की गंभीर स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल अधिवक्ता प्रशांत पांडेय ने अपने बयान में गोली मारने वाले व्यक्ति को गांव का ही निवासी बताया है। हालांकि, कथित हमलावर का नाम अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गोली मारने के पीछे की वजह भी सामने नहीं आई है। घटना की परिस्थितियों और आरोपित की पहचान को लेकर पुलिस की जांच अहम होगी।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर है। अधिवक्ता पर हमला किसने और क्यों किया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

B.A न्यूज़ उत्तर प्रदेश क्राइम संवाददाता दीपक कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *