प्रयागराज: एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। अधिवक्ताओं ने अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
अधिवक्ताओं ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार कर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में उचित कार्रवाई की जाए। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
**पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से एडवोकेट प्रकाश द्विवेदी, एडवोकेट राकेश जायसवाल, एडवोकेट टिंकल यादव, एडवोकेट विशाल मिश्रा, एडवोकेट आशीष पाल और एडवोकेट नफीस अहमद मोहम्मद हन्जला. सुनीता गुप्ता एडवोकेट. गोलू सोनकर एडवोकेट. सूर्या एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। आदि भी उपस्थित रहे।
