मलिहाबाद विधानसभा ब्रह्मांड की आवाज़ के पश्चिम प्रभारी सत्यम कुमार का जन्मदिन प्रेरणा स्थल पर धूमधाम से मनाया गया, भाजपा नेता रमेश कुमार गौतम ने दी बधाई पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने दी लंबी उम्र और यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं प्रेरणा स्थल पर हुआ भव्य आयोजन, केक काटकर मनाई गई खुशियां
संवाददाता अनिल कुमार शर्मा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक ‘प्रेरणा स्थल’ पर शनिवार को एक बेहद खास और हर्षोल्लास भरा माहौल देखने को मिला। अवसर था लोकप्रिय मीडिया संस्थान ‘ब्रह्मांड की आवाज़’ के पश्चिम प्रभारी सत्यम कुमार के जन्मदिवस का, जिसे उनके सहयोगियों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रेरणा स्थल पर गूंजी बधाइयां, काटा गया केक सत्यम कुमार के जन्मदिन के इस विशेष आयोजन पर क्षेत्र के तमाम पत्रकार, प्रबुद्ध नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता प्रेरणा स्थल पर एकत्रित हुए। कार्यक्रम के दौरान भव्य तरीके से केक काटा गया और सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए सत्यम कुमार को उनके जन्मदिन की आत्मीय बधाइयां दीं। इस दौरान पूरा माहौल उत्साह और ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया। भाजपा नेता एवं समाजसेवक रमेश कुमार गौतम ने दी शुभकामनाएं इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के जाने-माने भाजपा नेता एवं प्रखर समाजसेवक रमेश कुमार गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ‘ब्रह्मांड की आवाज़’ के पश्चिम प्रभारी सत्यम कुमार को अपने हाथों से पुष्पगुच्छ भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की मंगलकामनाएं दीं भाजपा नेता रमेश कुमार गौतम ने कहा कि सत्यम कुमार निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज की सच्ची तस्वीर को सामने लाने और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी के साथ उठाने का कार्य कर रहे हैं। युवाओं का ऐसा सकारात्मक जोश और कार्यशैली समाज के लिए एक प्रेरणा है शुभचिंतकों में छाई रही खुशी की लहर जन्मदिन की इस शानदार महफिल में उपस्थित सभी मित्रों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने सत्यम कुमार को बधाई देते हुए उनके यशस्वी और निरंतर प्रगतिशील जीवन की कामना की। इस आयोजन ने आपसी सौहार्द और प्रेम का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया। कार्यक्रम के अंत में सत्यम कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।
