एकता आर. कपूर और अमर बुटाला साथ लाए ‘हीरो की हॉरॉरोइन’, साजिद खान के निर्देशन में 7 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म

Spread the love

लखनऊ। मुम्बई, एकता आर. कपूर और अमर बुटाला ने एक अनोखी हॉरर-कॉमेडी ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ के लिए हाथ मिलाया है। साजिद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जय हो मीडिया वेंचर्स की इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर. कपूर और अमर बुटाला ने किया है। अलग-अलग जॉनर की कहानियां पेश करने के लिए जानी जाने वाली एकता आर. कपूर का हॉरर-कॉमेडी से भी खास जुड़ाव रहा है। उनकी प्रोडक्शन की फिल्में हॉरर, रोमांस, कॉमेडी और मनोरंजन को एक साथ पेश करती रही हैं। इसी साल उनकी प्रोडक्शन ‘भूत बंगला’ को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। अब ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ के साथ मेकर्स एक बार फिर इस जॉनर में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में हॉरर, रोमांस और कॉमेडी का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। अमर बुटाला भी इस प्रोजेक्ट के लिए एकता आर. कपूर के साथ हाथ मिला रहे हैं। वह इससे पहले ‘बजरंगी भाईजान’, ‘केसरी’ और समीक्षकों द्वारा सराही गई ‘मिशन मजनू’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।साजिद खान के निर्देशन में बनी ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ में यशवर्धन आहूजा, नितांशी गोयल, सुनीता आहूजा, जैमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म सुपरनैचुरल कहानी को कॉमेडी के अंदाज में पेश करेगी, जिसमें हॉरर, रोमांस और हास्य का मजेदार तड़का देखने को मिलेगा। यशवर्धन आहूजा के लिए ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ हिंदी सिनेमा में बतौर लीड एक्टर डेब्यू भी है। उनके साथ नितांशी गोयल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में अनुभवी कलाकारों और युवा प्रतिभाओं का मेल कहानी को और खास बनाता है। शोभा कपूर, एकता आर. कपूर और अमर बुटाला द्वारा निर्मित ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ जय हो मीडिया वेंचर्स की प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड प्रस्तुत कर रहा है और साजिद खान ने इसका निर्देशन किया है। ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *