पौधे लगाकर मनाया एराइज का स्थापना दिवस

Spread the love

लखनऊ। इंडियन ओवरसीज बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संगठन एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड आईओबी एम्पलाइज (एराइज) का स्थापना दिवस गुरुवार को लखनऊ में मनाया गया। एराइज लखनऊ की टीम ने चंद्रशेखर पार्क,महानगर में पौधरोपण कर स्थापना दिवस को यादगार बनाया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में एराइज लखनऊ के डीजीएस हरी गुप्ता, एजीएस चंद्र प्रकाश, वंदना, अजय सिंह, महेश साहू, विनय शर्मा, रवि प्रकाश, आलोक कुमार, सतीश श्रीवास्तव, सीएस पाल और एमडी वर्मा समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए। सदस्यों ने संगठन के अब तक के सफर और उपलब्धियों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन ने अपने सदस्यों के हितों के लिए लगातार प्रयास किए हैं। संगठन की एकजुटता बनाए रखने और आने वाले समय में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *