डीएम के शख्त निर्देश पर चोक नाले के अतिक्रमण पर नगर पंचायत का गरजा बुलडोजर

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी_ मीरगंज तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ता की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर बुधवार को ईओ की अगुवाई में फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की टीम ने चोक नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटा दिया। मंगलवार को तहसील मीरगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अविनाश सिंह से अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह के द्वारा चोक नाले की शिकायत का फर्जी निस्तारण और नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाकर सफाई कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की शिकायत की गई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिन के अंदर चोक नाले का अतिक्रमण हटाकर साफ सफाई के शख्त निर्देश दिए थे।जिस पर बुधवार दोपहर के बाद मीरगंज तहसील से नायव तहसीलदार सिमरन मैथानिया, लेखपाल आदित्य गंगवार और ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर पुलिस फोर्स लेकर नगर पंचायत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से नाले की सफाई करवाई की।मेघा अस्पताल के द्वारा नाला पर लगाए गए फ्रीजर समेत समूचे नाला पर किए अतिक्रमण को हटाकर सफाई करने की योजना तैयार की गई।शिकायत कर्ता नवीन कुमार सिंह के धर्मकांटा को जाने वाले रोड को तोड़ दिया गया।उनकी माँ के विरोध के बाद नगर पंचायत टीम आगे बढ़ गई। लंबे समय से नाले में गंदगी और सिल्ट जमा होने से पानी की निकासी बाधित थी। इससे आसपास के लोगों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही थी।
अधिशासी अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नाले पर अवैध कब्जा कर रखी गई संरचनाओं को हटाकर पानी की सुचारू निकासी सुनिश्चित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *